Search

 
 
 

धनबाद: दुर्गा पूजा में पुलिस व अग्नि शमन विभाग अलर्ट

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  दुर्गा पूजा को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी पंडालों में समिति ने फायर फाइटिंग की व्यवस्था की है. सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. रविवार को यूपी स्थित भदोई के पंडाल में अगलगी की हृदय विदारक घटना के बाद प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है. फायर ब्रिगेड की टीम पंडालों घूम घूम कर इंस्टॉलेशन से आग बुझाने की जानकारी दे रही है. अग्नि शमन यंत्र लगाने के लिए सख्त निर्देश भी दिये गए हैं.

 सूचना मिलते ही पहुंचेगी क्विक एक्शन फोर्स

एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस सप्तमी से विसर्जन तक अलर्ट मोड में रहेगी. सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में पूजा पंडालों का निरीक्षण करते रहेंगे. अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. 500 अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है, जबकि 150 महिला पुलिस पूजा पंडालों में रहेंगी. सादे लिबास में भी पुरुष और महिला बल तैनाती रहेंगे. समिति के सभी वोलेंटियर आई कार्ड के साथ तत्पर रहेंगे. बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की गई है. क्विक एक्शन फोर्स किसी भी सूचना पर तुरंत पहुंचेगी.

  शहर में वाहनों पर प्रतिबंध

वही ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार भी जवानों के साथ तत्पर दिखे. शहर में वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस नजर बनाए रखेगी. पंडाल के बाहर पार्किंग की व्यवस्था है. बाहर से शहर में वाहनों के प्रवेश पर नियंत्रण के लिए चौक चौराहों पर बोर्ड लगा दिया गया है.

  पंडालों में बिजली मिस्त्री रखने का निर्देश

अग्नि शमन विभाग के अधिकारी ने स्टील गेट, झारखंड मैदान सहित जिले के कई पंडालों का निरीक्षण किया. समिति को पंडाल में अग्नि शमन यंत्र लगाने का सख्त निर्देश दिया. अग्नि शमन यंत्र से आग बुझाने की जानकारी भी पूजा समिति के सदस्यों को दी. बिजली के तार को व्यवस्थित रखने के लिए 24 घंटे तक मिस्त्री तैनात रखने को भी कहा गया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-race-after-falling-behind-by-two-points-in-cleanliness-survey/">धनबाद:

 स्वच्छता सर्वेक्षण में दो अंक से पिछड़ने के बाद रेस हुआ नगर निगम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही