Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लोदना मार्केट में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Advertisement
Advertisement
Jharia : लोदना ओपी प्रभारी रजनीकांत के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को लोदना सुपर मार्केट स्थित कृष्णा मोदक की दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. जब्त शराब की कीमत लगभग दस हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बाजार में पुलिस की छापेमारी से अवैध शराब विक्रेताओं मे हडकंप है. अन्य शराब विक्रेता चुपके से अपनी  दुकान बंद कर फरार हो गए. लोदना ओपी प्रभारी रजनी कांत ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. अवैध शराब के साथ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. ओपी प्रभारी ने देर शाम को जब्त शराब उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर अमीत कुमार को सौंपा दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/5446-beneficiaries-of-dhanbad-district-received-the-first-installment-of-sarvajan-pension/">धनबाद

जिले के 5446 लाभुकों को मिली सर्वजन पेंशन की पहली किस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही