Search

 
 
 

धनबाद पुलिस ने 33 ठिकानों पर मारे छापे, 267 टन कोयला जब्त

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) जिला पुलिस द्वारा शनिवार 17 सितंबर की देर शाम तक अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस ने 33 ठिकानों पर छापे मारे और 267 टन कच्चा कोयला जब्त किया. इसके अलावा कोयला लदा 1 ट्रक एवं बालू लदा 1 ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है. कोयला, बालू व पत्थर की बरामदगी के मामले में गोविन्दपुर थाना में 1 कांड एवं 7 सनहा दर्ज कर अनुसंधान व जांच शुरू की गई है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार भी किया है. एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि धनबाद पुलिस द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध मिल रही सूचना पर अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में पुलिस को सफलता भी मिल रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-youth-found-on-the-side-of-railway-track-fear-of-death-after-being-hit-by-train/">धनबाद:

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आकर मौत की आशंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही