Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में पुलिस ने जब्त किया चावल लदा पिकअप वैन, चालक फरार

 
पुलिस ने कहा-जांच के बाद पता चलेगा कि पीडीएस का चावल है या नॉर्मल उपयोग वाला Jharia : झरिया पुलिस ने मंगलवार 25 जुलाई की शाम कतरास मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप चावल लदा पिकअप वैन (JH10 CQ 0836) को पकड़ा. पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी से कूदकर भाग निकला. वैन में चावल की कई बोरियां लदी थीं. झरिया पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और थाना ले आई. झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि यह नार्मल उपयोग वाला चावल है या पीडीएस (सरकारी) चावल है. बता दें कि इन दिनों झरिया व उसके आसपास के क्षेत्रों में चावल की कालाबाजारी का धंधा जोरों पर है. सरकारी चावल को सस्ते दाम में खरीदारी कर मशीनों से उसे फ्रेश कर पैकिंग कर महंगे दाम पर बेच देते हैं. झरिया में कई सिंडिकेट बनाकर यह धंधा पिछले कई वर्षों से चला रहे है. पुलिस ने पूर्व में छापेमारी कर इनलोगों को जेल भी भेजा. बावजूद इसके इनका हौसला पस्त नही हुआ. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-social-media-fell-in-love-married-girlfriend-reached-lovers-house/">धनबाद

: सोशल मीडिया से हुआ प्रेम, शादीशुदा प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही