Search

 
 
 

धनबाद: अंकिता हत्या कांड दुहराने की धमकी देनेवाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) महुदा के एक सिरफिरे आशिक ने दुमका की बेटी अंकिता हत्याकांड दुहराने की धमकी दी है. संबंध न बनाने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी पर युवती ने महुदा पुलिस को आवेदन दिया. पुलिस ने युवक को पकडा  और कड़ाई से पूछताछ की. युवक ने सच्चाई बता दी. महुदा के राधानगर निवासी युवक का नाम राकेश महतो है.  गांव वालों ने बताया कि पड़ोस की एक लड़की से एक तरफा प्यार जता रहा था. लड़की के इंकार करने पर पेट्रोल डाल कर जान मारने की धमकी दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिकायतकर्ता लड़की ने महुदा पुलिस को पिछले छः माह से जारी लड़के की तमाम हरकतों से अवगत कराया. पीड़ित लडकी ने पुलिस को दिये शिकायत पत्र में राधानगर निवासी राकेश कुमार महतो के खिलाफ आग लगाकर जान से मारने की धमकी सहित कई संगीन आरोप लगाये हैं.

   जबरन संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव

पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक पिछ्ले कई माह से उसका लगातार पीछा कर रहा था. उस पर जबरन सम्बन्ध बनाने का दबाव डालता रहा है. युवक ने यदा-कदा गली-मुहल्लों में अकेला पा कर कई बार छेड़खानी भी की. पीड़ित लड़की शिकायत पर गांव में कई बार पंचायती भी हुई. परंतु आशिक मिजाज युवक पर कोई असर नहीं हुआ. युवक पर आकर गंदी- गंदी गाली देने और व्हॉट्सएप हैक कर अश्लील फोटो भेजने का आरोप लगाते पुलिस से न्याय की फरियाद की है. थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-144-in-vasudev-colliery-area/">धनबाद

: वासुदेव कोलियरी एरिया में 144  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही