Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी कॉलेज में बिना अनुमति लगी विवेकानंद की प्रतिमा उठा ले गई पुलिस

 

भजपा नेता लक्की सिंह ने विवेकानंद जयंती पर लगाई थी मूर्ति

Sindri : युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर सिंदरी कॉलेज परिसर में शुक्रवार की सुबह बिना प्रशासन से अनुमति लिए स्थापित विवेकानंद की प्रतिमा पुलिस जब्त कर सिंदरी थाना ले गई. कॉलेज परिसर में प्रतिमा की स्थापना जनता श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री सह भाजपा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने की थी. कॉलेज में स्नातक इतिहास की परीक्षा शुरू होने वाली थी. इसको लेकर परिसर में निषेधाज्ञा लागू है. पुलिस का कहना है कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए लक्की सिंह सुबह करीब नौ बजे अपने समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचे और प्रतिमा स्थापित कर विवेकानंद की जंयती मनाई. उनके वापस लौटते ही सुरक्षाकर्मियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को हटाकर कार्यालय में रख दिया. इसी बीच परसबनिया पंचायत समिति सदस्य रोहित कुमार महतो कॉलेज पहुंचे और पूर्व में दिए आवेदन का हवाला देते हुए कॉलेज में झारखंड आंदोलन के अगुवा बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा लगाने के लिए भूमिपूजन की मांग पर अड़ गए. विवाद बढ़ता देख प्राचार्य डॉ कमलाकांत पाठक ने सिंदरी थाना में आवेदन देकर गौरव वक्ष, सुमन चौधरी, बृजेश सिंह व अन्य पर कॉलेज के सुरक्षा गार्ड के साथ धक्का-मुक्की कर जबर्दस्ती स्वामीजी की प्रतिमा लगाकर जयंती मनाने का आरोप लगाया है. करीब 5 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस स्वामी जी की प्रतिमा को जब्त कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-three-including-woman-injured-in-head-on-collision-between-two-bikes/">

बेरमो : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला सहित तीन घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही