Dhanbad : धनबाद जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन की नींद खुल गई है. इस मुद्दे पर 7 मई को शहर के विभिन्न थानों में जनप्रतिनिधियों व शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. धनबाद सदर थाना प्रभारी संतोष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद, मुखिया व उपमुखिया मौजूद रहे. थानेदार ने कहा कि वार्ड में किसी तरह के अपराध होने या संदेह होन पर इसकी सूचना तत्काल थाना को दें. साथ ही किसी अजनबी को किराए पर मकान देने से पहले स्थानीय थाने को उक्त किराएदार का आईडी प्रूफ समेत पूरा विवरण प्रस्तुत करें. इससे अपराधियों की पहचान आसानी से हो सकेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले सभी किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा., उन्होंने बताया कि किरायेदारों के वेरिफिकेशन के लिए एक फॉर्म दिया जाएगा, जिसे सभी को भरकर देना है. पार्षदों ने पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक में पूर्व पार्षद अंकेश राज, मनोरंजन सिंह, पार्षद पति कुमार कौशल, निर्मल मुखर्जी, अशोक पाल, सहित सभी मुखिया व उपमुखिया मौजूद थे. उधर, धनसार थाना में हुई बैठक में शांति समिति के सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-vice-chancellor-panel-discussion-organized-on-ta-bill-payment/">धनबाद
: टीए बिल भुगतान को हुआ कुलपति पैनल चर्चा का आयोजन ? [wpse_comments_template]
धनबाद : शहर में किराए के मकान में रहनेवालों का वेरिफिकेशन करेगी पुलिस

Leave a Comment