Search

 
 
 

धनबाद : प्राथमिक शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने का दिया जाए काम: संजय कुमार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने 22 जून बुधवार को रणधीर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने  बताया कि 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया है. कहा हम शिक्षक हैं, वही रहने दिया जाए. विद्यालय को प्रयोगशाला ना बनाया जाए. धरना देकर शिक्षा मंत्री से यही मांग की जा रही है. शिक्षकों पर बायोमीमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का दवाब बनाया जाता है. बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने को तैयार रहते हैं. परंतु हर महीना वेतन स्थगित करने का आदेश दिया जाता है, जबकि अधिकतर विद्यालयों में टैब और डिवाइस खराब है. व्यक्तिगत मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी विभागीय कार्यों में किया जाता है, जिसे अविलंब हटाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा लगभग 25 वर्षों से प्रोन्नति नहीं मिलने के कारण प्रधानाध्यापक एवं स्नातक प्रशिक्षितों की प्रोन्नति से भरे जाने वाले सारे पद रिक्त हैं. अत्यधिक रिपोर्टिंग के दवाब के कारण शिक्षक मानसिक तनाव में आकर गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं. सभी शिक्षकों को सिर्फ पढ़ाने का काम दिया जाए ना कि अन्य काम देकर बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जाए. इसका असर बच्चों और सभी शिक्षकों पर पड़ता है, बदनामी भी होती है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि सभी प्राथमिक शिक्षकों को अन्य काम में न लगाया जाए. इन्हीं तमाम 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-taught-daughter-by-selling-chaat-dumplings-daughter-showed-up-as-district-topper-in-matriculation/">धनबाद

: चाट-पकौड़ी बेच कर बेटी को पढ़ाया, बेटी ने मैट्रिक में जिला टॉपर बनकर दिखाया [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही