Search

 
 
 

धनबाद : निरसा व गोविंदपुर में छापेमारी,  20 पेटी नकली शराब व 30 लीटर स्प्रिट जब्त

 
Nirsa : लोकसभा चुनाव व होली त्योहार के मद्देनजर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह निरसा थाना क्षेत्र के जोधाडीह गांव व गोविंदपुर में छापेमारी की. छापेमारी में शराब अड्डे से 20 पेटी नकली अंग्रेजी शराब व 30 लीटर स्प्रिट जब्त की गई. सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि धनबाद के डीसी के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को तड़के करीब 3 बजे गोविंदपुर व निरसा थाना क्षेत्र के जोधाडीह ग्राम में विकास साहनी के घर की छापेमारी कर विभिन्न ब्रांडों की 20 पेटी नकली अंग्रेजी शराब और स्प्रिट बरामद की गई. धंधेबाज भागने में सफल रहे. जब्त शराब की कीमत लगभग 82 हजार रुपए आंकी गयी है. यह भी पढ़ें : विपक्षी">https://lagatar.in/opposition-parties-did-not-like-kejriwals-arrest-rahul-gandhi-said-the-dictator-of-the-country-wants-to-create-a-dead-democracy/">विपक्षी

दलों को केजरीवाल की गिरफ्तारी रास नहीं आयी, राहुल गांधी ने कहा, देश का तानाशाह एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है… . 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही