Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन से 95 बोतल अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

धनबाद रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से विभिन्न ब्रांडों की 95 बोतल शराब जब्त की गई है. बरामद शराब की कुल मात्रा 33.675 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 29,100 रुपये है.
 

Dhanbad : धनबाद रेल पुलिस ऑपरेशन सतर्क के तहत प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में धनबाद रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से विभिन्न ब्रांडों की 95 बोतल शराब जब्त की गई है. बरामद शराब की कुल मात्रा 33.675 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 29,100 रुपये है.


गिरफ्तार तस्करों की पहचान वशिष्ठ कुमार व जयराम कुमार यादव के रूप में हुई है. यह जानकारी रेल पुलिस के अधिकारी ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी बिहार के गयाजी जिले के रहने वाले हैं. पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे बराकर से शराब लेकर गयाजी जा रहे थे, जहां इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी. तस्करों के शराब छिपाने के तरीके को देखकर रेल पुलिस भी हैरान रह गई. दोनों ने अपनी कमर के चारों ओर प्लास्टिक की सहायता से दर्जनों शराब की बोतलें चिपकाकर छिपा रखी थीं. ताकि किसी को शक न हो. रेल पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही