Search

 
 
 

धनबाद रेलवे स्टेशन: बिना टिकट 88 यात्रियों से 23,920 रुपया जुर्माने की वसूली

रेलवे प्रशासन धनबाद मंडल में बेटिकट यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया.
 

Dhanbad: रेलवे प्रशासन धनबाद मंडल में बेटिकट यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चला रही है. इसी क्रम में गुरुवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया.


यह अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) की मौजूदगी में चलाया गया. अभियान के दौरान वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त टीम ने गाड़ियों में चढ़कर और प्लेटफॉर्म पर सघन जांच की.

 


इस दौरान गाड़ी संख्या 13152 (जम्मू तवी–कोलकाता) और 12988 (अजमेर–सियालदह) एक्सप्रेस को विशेष रूप से लक्षित किया गया. जांच के क्रम में कुल 88 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, गलत श्रेणी में यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए सामान के साथ सफर कर रहे यात्री शामिल थे. 


रेलवे प्रशासन ने इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 23,920 रुपये की राशि वसूल की. साथ ही सभी पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की सख्त हिदायत दी. रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि राजस्व की हानि को रोका जा सके और यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके. 


यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान हमेशा वैध टिकट साथ रखें ताकि अनावश्यक जुर्माना और परेशानी से बचा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही