Search

 
 
 

धनबाद : सीनियर डीओएम के बंगले में तैनात रेलवे कर्मी ने लगाई फांसी

 

फंदे से झूलता मिला शव, पत्नी बोली- सूदखोरों ने ले ली जान

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीओएम के बंगले पर तैनात गेटमैन पवन कुमार राउत ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने सोमवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.गेटमैन की पत्नी गुड़िया राउत ने बताया कि पति कर्जे में थे. वह सूदखोरों के चंगुल में फंसे हुए थे, कुछ दिन पूर्व ही एक व्यक्ति को एक लाख रुपये अदा किया था, लेकिन अभी भी कुछ रकम को लेकर उनको फोन पर धमकी दी जा रही थी. इसी से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली. पत्नी गुड़िया राउत ने बताया कि पति पवन कुमार रविवार को दिन के तीन बजे तेतुलतल्ला स्थित आवास से ड्यूटी के लिए पूजा टॉकिज के पास रेलवे कॉलोनी के लिए निकले थे. शाम में उनसे फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद से उनका फोन बंद आने लगा, जिससे घर के लोग परेशान हो गए. मामले की खबर बैंकमोड़ थाने को दी गई. पुलिस ने उनका मोबाइल नंबर मांगा, नंबर देने पर पता चला कि मोबाइल का लोकेशन सीनियर डीओएम का बंगला ही बता रहा है. तब वे लोग बंगला पहुंचे और गार्ड से पूछताछ की. गार्ड ने बताया कि वो यहां ड्यूटी पर आया था, लेकिन कहीं दिख नहीं रहा है. पुलिस ने बंगला की तलाशी ली, तो एक कमरे में पवन फंदे से लटका हुआ था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

तनाव के चलते अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती

पवन राउत की पत्नी गुडि़या ने बताया कि कुछ दिन पहले ही दो लोग उनके घर आए थे और सूद पर दिए पैसे को लेकर खूब शोर मचाए थे. घर में तब पता चला था कि पति ने उनसे सूद पर रुपये लिए थे. उन लोगों के जाने के बाद पति का बीपी काफी बढ़ गया और उनको दो दिन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. बाद में उक्त व्यक्ति को एक लाख रुपये देकर मामला खत्म करा दिया था. लेकिन बाद में पता चला कि पति ने कई अन्य लोगों से भी रकम ले रखी थी. दो लाख रुपये का बकाया एक अन्य का भी था. हालांकि अस्पताल के वापस आने के बाद पवन तनाव से उबर चुके थे और हंसी-खुशी के साथ रह रहे थे, वारदात वाले दिन भी हंसते-मुस्कुराते घर से निकले थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-chargesheet-against-three-including-shooter-ritesh-in-aman-singh-murder-case/">धनबाद

: अमन सिंह हत्याकांड में शूटर रितेश समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही