Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर रेलकर्मी भूख हड़ताल पर

Dhanbad : पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-pg-semester-2-examination-begins-in-bbmku-19-absent-on-the-first-day/">(Dhanbad)

के रेलकर्मी 12 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर रहे. ईस्ट-सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के बैनर तले कर्मचारियों ने धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक और पे-ऑफिस के सामने जोरदार प्रदर्शन किया. इसमें धनबाद में ईसीआरकेयू की तीनों शाखाओं के अलावा पाथरडीह व कतरास शाखा के यूनियन प्रतिनिधि भी शामिल रहे. ईसीआरकेयू शाखा 1 के कोषाध्यक्ष पिंटू नंदन ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल में यूनियन से जुड़े धनबाद के रेल कर्माचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यह कार्यक्रम शाखा, मंडल और जोनल स्तर पर हुआ. यूनियन की मुख्य मांगों में रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों की जल्द पूर्ति, नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, रेलवे में निजीकरण और निगमीकरण बंद करने, 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 की अवधि में बढ़ा महंगाई भत्ता व महंगाई राहत के एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग शामिल हैं. भूख हड़ताल पर बैठने वालों में सुभाष, बीके दुबे, केके सिंह, एके दा, टीके साहू, एनके खवास, आरके प्रसाद, परमेश्वर कुमार, प्रशांत बनर्जी, मीणा कुंडू, जेके साव, सीएस प्रसाद, धुरेंद्र यादव. चमारी राम, आरएन विश्वकर्मा,शिवजी प्रसाद, उपेंद्र मंडल, पिंटू नंदन, बीके साव, विश्वजीत मुखर्जी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dhullu-and-jaleshwar-supporters-clashed-again-youth-injured-in-firing-serious/">धनबाद

: फिर भिड़े ढुल्लू व जलेश्वर समर्थक, फायरिंग में युवक घायल, गंभीर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही