Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में शिवलीबाड़ी के सलीका में रेलवे ने ज़मीन व मकान खाली करने का दिया नोटिस, मचा हड़कंप

 
फ्रेट कॉरिडोर निर्माण को लेकर 15 सितंबर तक मकान और जंमीन खाली करने का फरमान, जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी से लोगों में आक्रोश
Maithon : कुमारबुधी में एक बार फिर रेलवे की नोटिस से लोगों में हड़कंप मच गया है. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण को लेकर आसनसोल रेल मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार 21 अगस्त की दोपहर शिवलीबाड़ी के सलीका में जमीन व मकान खाली करने का नोटिस दिया. 15 सितंबर तक जमीन व मकान खाली करने को कहा गया है. नोटिस मिलने के बाद लोग सकते में हैं. साथ ही जनप्रतिनिधियों के प्रति गुस्सा साफ झलक रहा है. लोगों का कहना है कि जब भी चुनाव आता है जनप्रतिनिधियों की लाइन लग जाती है. लेकिन इतनी बड़ी विपदा में कोई देखने वाला नहीं है. एक भी जनप्रतिनिधि सहारा देने को तैयार नहीं हैं. सभी सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें कर चले जाते हैं. नोटिस मिलने से सभी के चेहरे पर गुस्सा और मायूसी साफ झलक रही थी. कइयों ने कहा कि ना जाने अब कहा शरण मिलेगा. कितने लोगों को नोटिस मिला है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. रेलवे सूत्रों का कहना है कि रेलवे की जितनी जमीन है, उसे सभी को खाली करना पड़ेगा. साथ ही जरूरत के अनुरूप कुछ सरकारी जमीनें भी अधिग्रहित की जाएंगी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-krishna-das-mahato-who-went-on-a-tour-of-india-for-world-peace-reached-nirsa/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : विश्व शांति के लिए भारत भ्रमण पर निकले कृष्ण दास महतो पहुंचे निरसा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही