Search

 
 
 

धनबाद :  राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर कतरास में राम भक्तों ने किया रक्तदान

 
Katras : अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिष्ठा के उलक्ष्य में कतरास हटिया स्थित राजस्थानी समाज भवन में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने किया. मौके पर चिकित्सक डॉ बीएन चौधरी, डॉ उमाशंकर सिंह, मारवाड़ी महिला समिति की सुनीता अग्रवाल व यूथ ब्रिगेड के कुलदीप अग्रवाल मौजूद रहे. शिविर में राम भक्तों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. अंकित राजगढ़िया ने 57वी बार रक्तदान किया. उनके छोटे भाई संकेत राजगढ़िया ने भी रक्तदान किया. शिविर को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला समिति की राखी चौधरी, रितु अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, शिल्पा गोयल, मीना अग्रवाल, श्वेता खंडेलवाल, रूपा खंडेलवाल, अंशु अग्रवाल, कविता अग्रवाल, डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा संस्थान राजेंद्र क्लब के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, बिनोद रजक,  शिवेश विश्वकर्मा, मुकेश भट्ट मनोज राय, लायंस क्लब कतरास के डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ स्वतंत्र कुमार, डा मधुमाला, कृष्ण कन्हैया राय आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/final-draft-regularization-plan-for-illegal-buildings-ready-file-sent-to-law-department/">अवैध

भवनों की नियमितिकरण योजना का फाइनल ड्राफ्ट तैयार, विधि विभाग को भेजी गई फाइल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही