Search

 
 
 

धनबाद : रामविलास पासवान सभी को साथ लेकर चलते थे-झा

 
Dhanbad/Sindri : पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 76 वीं जयंती पर 5 जुलाई को धनबाद और सिंदरी में कार्यक्रम हुए. धनबाद के गांधी सेवा सदन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान ) के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के महानगर अध्यक्ष रामनंदन पासवान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के जन्म दिन पर सार्वजनिक छुट्टी, धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में उनकी प्रतिमा लगाने और रेलवे स्टेशन का नाम रामविलास जंक्शन रखने की मांग की. बियाड़ा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने रामविलास पासवान के साथ बिताए दिन को याद किया और कहा की रामविलास पासवान सभी को साथ लेकर चलते थे.

हर्ल की स्थापना में रामविलास का योगदान 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/ramvilas-2-150x150.jpg"

alt="" width="150" height="150" />इधर, सिंदरी के रोड़ाबांध स्थित लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) की स्थापना में रामविलास पासवान का बड़ा योगदान है. भोला पासवान ने कहा कि स्व. पासवान ने हमेशा दबे-कुचले लोगों के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी. उमाशंकर सिंह ने कहा कि वे रामविलासजी से सलाह लेकर कार्य करते रहे. कार्यक्रम में जितेंद्र शर्मा, रविंद्र प्रसाद, अविनाश सिंह, असीम मंडल, आदित्य दुबे, राजन कुमार, चंचल, अजय कुमार दास, सुनील सावंत, राजेश बाउरी, बल्लू कुमार, राज कुमार ठाकुर, नागेंद्र तिवारी, सुनील कुमार मिश्रा, बलबीर जायदिया आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : "चेकलिस्ट"">https://lagatar.in/dhanbad-new-provision-of-checklist-stopped-the-pace-of-registry/">"चेकलिस्ट"

के नए प्रावधान ने रोकी रजिस्ट्री की रफ्तार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही