Search

 
 
 

धनबाद : एक करोड़ के लोन सेटलमेंट विवाद में रिकवरी एजेंट की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लोन सेटलमेंट विवाद में रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या कर दी गई. उसका शव सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में एक घर से मिला.
 

Dhanbad :  लोन सेटलमेंट विवाद में रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या कर दी गई. उसका शव सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्या हाइलैंड सोसाइटी में एक घर से मिला.

 

शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी विकास खंडेलवाल को गिरफ्तार किया है. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने इस बात की जानकारी दी. 

 

परिजनों से फोन पर मांगी गई थी फिरौती

जानकारी के अनुसार, अमित अग्रवाल के परिजनों ने शनिवार देर शाम पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी. परिजनों ने आशंका जताई कि अमित का अपहरण कर लिया गया है.

 

बताया कि अमित के मोबाइल फोन से 15 लाख की फिरौती मांगी गई है. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की. जांच के दौरान अमित के मोबाइल का लोकेशन सूर्या हाइलैंड सोसाइटी स्थित विकास खंडेलवाल के घर के पास मिला. 

 

इसके बाद पुलिस ने विकास खंडेलवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात स्वीकार कर ली. उसकी निशानदेही पर घर से अमित अग्रवाल का शव बरामद किया गया.

 

लोन सेटलमेंट विवाद को लेकर कर दी गई हत्या

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच करीब एक करोड़ रुपये के लोन सेटलमेंट को लेकर विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया.

 

हत्या के बाद फिरौती मांगकर मामले को भटकाने की भी कोशिश की गई. फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है औरइस हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं.

 

https://lagatar.in/lok-bhavan-garden-will-now-remain-open-for-the-general-public-till-february-15#google_vignette

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही