Search

 
 
 

ममता बनर्जी के खिलाफ हिंदू महासभा पहुंची सुप्रीम कोर्ट

हिंदू महासभा ने SIR मुद्दे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपनी बात रखने पर आपत्ति दर्ज करायी है.
 

Lagatar Desk :  हिंदू महासभा ने SIR मुद्दे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपनी बात रखने पर आपत्ति दर्ज करायी है.

 

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दायर की है.

 

हस्तक्षेप याचिका में कहा गया है कि SIR के मामले में हुई सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी ख़ुद उपस्थित होकर दलील दी थी.

 

इस मामले में कोर्ट में उनका खुद दलील दिया जाना न्यायसंगत नहीं है. क्योंकि वह व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में प्रतिवादी नहीं है.

 

याचिका में लिखा है कि मामला बंगाल सरकार और चुनाव आयोग के बीच का है. इसलिए इस मामले में मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत तौर पर पेश होना सही नहीं है.

 

राज्य एक संवैधानिक इकाई है, इसलिए राज्य का प्रतिनिधित्व, उसके द्वारा नियुक्त अधिवक्ता के माध्यम से ही होना चाहिए.

 

मामले में मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने से प्रतीकात्मक दबाव और संस्थागत असंतुलन का खतरा पैदा होता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही