Search

 
 
 

धनबाद : अटल मोहल्ला क्लि‍निक के लिए 4 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/education-minister-said-now-every-panchayat-has-one-modern-school/">(Dhanbad)

जिले के शहरी क्षेत्रों में अटल मोहल्ला क्लि‍निक के लिए 4 डॉक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है. सिविल सर्जन डॉ. श्याम किशोर कांत की उपस्थिति में 17 जून को सीएस ऑफि‍स में योग्‍य डॉक्टरों का इंटरव्यू लिया गया. इसमें पीएचसी के 6 पदों के लिए 5, जबकि अटल क्लिनिक में 4 पदों के लिए 5 डॉक्टर पंहुचे थे. बता दें कि झुगी-झोपड़ि‍यों व बस्तियों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए धनबाद जिले में 12 अटल मोहल्ला क्लिनिक का नियमित संचालन हो रहा है. लेकिन 4 मोहल्ला क्लि‍निक में डॉक्टर की कमी है. इसे देखते हुए ही चयन की प्रक्रिया शुरू हुई. चयनित डॉक्टरों से चार घंटे सेवा ली जाएगी.

क्लिनिक में बुजुर्गों के इलाज की विशेष व्‍यवस्‍था

सिविल सर्जन ने बताया कि अभी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. पहली प्राथमिकता है कि डॉक्टरों के सभी रिक्त पद जल्द भरे जाएं. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर सरकार ने अटल मोहल्‍ला क्लि‍निक की शुरुआत की थी. राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत इन क्लि‍निकों में सरकार की ओर से बुजुर्गों के इलाज की विशेष व्‍यवस्‍था है. बुजुर्गों के मुफ्त इलाज के लिए अटल मोहल्‍ला क्लिनिक में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सभी अटल मोहल्ला क्लिनिक प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को खुले रहेंगे. इसके बदले प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को क्लिनिक बंद रहेंगे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-even-after-a-year-neither-the-beautification-of-ponds-started-nor-the-work-of-plantation-and-green-patch/">धनबाद

: एक साल बाद भी न तालाबों का सौंदर्यीकरण शुरू हुआ, न ही पौधरोपण व ग्रीन पैच का काम [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही