Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  घर गिरने से मलबे में फंसे 3 लोग, किया गया रेस्क्यू, इलाज के दौरान महिला की मौत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :   जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत मोहल्ला में  एक घर गिर गया. घर गिरने से उसके मलबे में तीन लोग दब गये. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोग आनन-फानन में मलबे में फंसे लोगों को बचाने में जुट गये. घटना की जानकारी धनबाद डीसी को मिली. जानकारी मिलते ही डीसी संदीप सिंह ने तुरंत रेस्क्यू करने का निर्देश दिया. डीसी के निर्देश पर कतरास थाना की पुलिस और बाघमारा अनुमंडल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद बीसीसीएल और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को निकाला गया. इसे भी पढ़े :  केंद्रीय">https://lagatar.in/union-minister-of-state-for-steel-faggan-singh-kulaste-arrives-in-jamshedpur-pays-tribute-to-sir-dorabji-tata-on-his-birth-anniversary/142963/">केंद्रीय

इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे जमशेदपुर, सर दोराबजी टाटा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

तीन लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

रेस्क्यू टीम का नेतृत्व कर रहे अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मलबे में तीन लोग फंसे थे. जिन्हें सफलतापूर्वक जीवित रेस्क्यू किया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान रंजीता उर्फ बॉबी सेठ की मौत हो गयी. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य में पुलिस, प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ-साथ मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, नगर निगम के कर्मी सहित राहत एवं बचाव कार्य से जुड़े विशेषज्ञों की पूरी टीम शामिल थी. इसे भी पढ़े : कोरोना">https://lagatar.in/teachers-and-parents-take-care-of-childrens-cleanliness-to-avoid-the-third-wave-of-corona/142974/">कोरोना

की तीसरी लहर टालने के लिए बच्चों की साफ-सफाई पर ध्यान रखें शिक्षक व अभिभावक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही