Search

 
 
 

धनबाद : रेजिडेंट डॉक्टरों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, दी हड़ताल की चेतावनी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रेजिडेंट डॉक्टरों ने 12 अक्टूबर को तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर रोष प्रकट किया. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMCH) के ओपीडी के बाहर रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया और हड़ताल की चेतावनी दी. प्रदर्शन में शामिल डॉ अलका ने बताया कि अस्पताल में काम करने वाले सभी रेजिडेंट डॉक्टरो को 3 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. मानदेय का भुगतान नहीं होने से काम करना मुश्किल हो रहा है. अगर यही हालत रही तो हड़ताल के लिए बाध्य हो जाएंगे. डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि अस्पताल के अधीक्षक को इससे पहले भी दो बार समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है. परंतु कोई जवाब नहीं मिला है. उन्होंने भी नियमित मानदेय का भुगतान की मांग की. कहा कि इस महीने के अंत तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो अनुबंध के तहत काम करने वाले सभी डॉक्टर सेवा देने में असमर्थ हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-you-give-st-status-to-kudmi-where-will-the-original-tribals-go-salkhan-murmu/">धनबाद

: कुड़मी को एसटी का दर्जा देंगे तो मूल आदिवासी कहां जाएंगे:  सालखन मुर्मू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही