Search

 
 
 

धनबाद : यूनियन की बैठक में अरूप चटर्जी को विजयी बनाने का संकल्प

 
Nirsa : एमपीएल कामगार यूनियन की बैठक शनिवार को निरसा के गुरुदास भवन स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता यूनियन के सचिव महेश मंडल ने की. बैठक में विधानसभा चुनाव में निरसा सीट से भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया. अपने संबोधन में बिहार कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के सचिव सह भाकपा (माले) नेता आगम राम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निजीकरण कर रही है. श्रम कानून को समाप्त कर मजदूरों के अधिकारों छीना जा रहा है. निरसा की मौजूदा विधायक को जनता से कुछ लेना-देना नहीं है. वहीं दूसरी ओर मजदूरों के हक की लड़ाई में एमपीएल कामगार यूनियन के अध्यक्ष अरूप चटर्जी हमेशा मजदूरों के साथ रहते आए हैं और आगे भी रहेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अरूप चटर्जी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की. बैठक में टूटन मुखर्जी, महेश मंडल, केशव तिवारी, दिगंबर तिवारी, प्रभु सिंह, शंकर लोहार, हराधन, शमीम अख्तर, फिरोज हुसैन, सुब्रत तिवारी, हरिप्रसाद, भोलानाथ चक्रवर्ती, संजय महतो, आनंद महतो, मुन्ना यादव, विधान मंडल, मनोज मंडल, शंभू सिंह, अताउर्र रहमान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : भाकपा">https://lagatar.in/cpimls-resolution-letter-released-party-will-not-allow-jharkhand-to-become-a-morsel-of-corporate-power/">भाकपा

माले का संकल्प पत्र जारी, झारखंड को कॉरपोरेट का निवाला नहीं बनने देगी पाटी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही