Search

 
 
 

धनबाद : RJD गरीबों की पार्टी है -यादव

 
Sindri : राष्ट्रीय जनता दल [राजद] के जिला कार्यालय में 5 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ पार्टी का 26 वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों की पार्टी है. हम गरीबों का सम्मान करते हैं. हमें ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. राजद का असली कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सिपाही वही होगा, जो ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवाएगा और पार्टी को मजबूत बनाएगा. महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने 50 हजार लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाने का दावा करते हुए कहा कि दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, गरीब के लिए लालू यादव ने कुर्बानी दी है. इसी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा है. कार्यक्रम में  बिट्टू यादव, सुरेश राउत, विक्रम यादव, बलेश्वर यादव, अशोक चंद्रा, प्रदीप पाल, मोबिन अंसारी, आबिद हुसैन, नेपाल पात्र, राजनारायण पांडे, शक्ति कुम्भकार, घमंडी यादव, राघवेन्द्र यादव, रोहित यादव, अजित गोप, पन्ना लाल यादव, मुनेश्वर यादव, बिनोद पासवान, दीपक पांडे, ऋषि यादव, मुकेश कुमार, मनोज सिंह, रासबहारी, अनिल गिरी, सोनू खान, राधेश्याम प्रसाद, राजू यादव, राजू महतो आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : "चेकलिस्ट"">https://lagatar.in/dhanbad-new-provision-of-checklist-stopped-the-pace-of-registry/">"चेकलिस्ट"

के नए प्रावधान ने रोकी रजिस्ट्री की रफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही