Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन

Dhanbad/Sindri : धनबाद कोयलांचल 11 जून को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. धनबाद के हीरापुर स्थित एक होटल में केक काटा गया. मौके पर महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनवरी खातून ने कहा कि हम सब दुआ करते हैं कि लालू प्रसाद यादव हमेशा स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और उनका आशीर्वाद हम सब पर सदैव बना रहे. मौके पर हातिम अंसारी, लाखपती सिंह, मुमताज कुरैशी, गुलाम समदानी, चानू कुमारी, सुशीला देवी, मुन्नी देवी, मनीषा देवी, रवीना बानो, निराला पासवान, मुमताज अंसारी, नजराना खातून, दीपिका कुमारी, अजमेरी खातून, बदामी देवी, मो आफताब सहित राजद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. दूसरी ओर सिंदरी स्थित राजद कार्यालय में धूमधाम से राजद सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया गया. धनबाद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने केक काटा. इस मौके पर गरीबों को खाना भी खिलाया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री व रेल मंत्री के रुप में लालू यादव ने गरीबों के मसीहा के रूप में काम किया है. मौके पर जिलाध्यक्ष ने विनोद कुमार यादव को कार्यकारी जिला अध्यक्ष, सुरेश राउत को उपाध्यक्ष, हरिहर राय व जोगिंदर यादव को महासचिव और इम्तियाज खान को सचिव पद का दायित्व सौंपा साथ ही पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं के बीच सर्टिफिकेट वितरित किया गया. कार्यक्रम में जयराम सिंह, शिवजी यादव, डीसी चौधरी, अजय पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, विनोद पासवान, इम्तियाज खान, विनोद कुमार यादव, जोगिंदर यादव, राजू यादव, विनोद मरांडी, राकेश यादव, राहुल यादव, ऋषिदेव यादव, संजीव यादव, अवधेश कुमार सहित कई राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-student-ajsus-jharkhand-bandh-effective-in-sindri-and-rural-areas/">धनबाद

: छात्र आजसू का झारखंड बंद सिंदरी व ग्रामीण इलाकों में असरदार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही