Search

 
 
 

धनबाद : निरसा में सेल्समैन से बाइक व रुपयों की लूट, फायरिंग भी

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-youth-found-on-the-side-of-railway-track-fear-of-death-after-being-hit-by-train/">(Dhanbad)

जिले के निरसा अनुमंडल क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर रहे हैं. ताजा घटना शनिवार रात को  शासनबेड़िया से जाने वाले रास्ते में कुंठीमोड़ के पास घटी. घात लगाए अपराधियों ने बाइक सवार को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की और भाग निकले. निरसा के सिनेमा हॉल मोड़ स्थित मेडिकल दुकान का सेल्समैन काम निपटाकर बाइक से अपने घर उपचुरिया जा रहा था. जैसे ही वह कुंठीमोड़ पहुंचा बगल में छिपे अपराधियों ने फायरिंग कर उसे रुकने को कहा. दहशत में आकर सेल्समैन ने बाइक रोक दी. अपराधियों ने उसे पकड़ लियाए और मारपीट कर उसके पास से नकद 7 हजार रुपए, मोबाइल व बाइक लूटकर चलते बने. मुखिया काजल पांडेय ने घटना की सूचना एमपीएल ओपी व निरसा थाना को दी. पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

शासनबेड़िया पथ पर शाम होते ही अपराधी सक्रिय

ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही शासनबेड़िया रोड में अपराधियों की सक्रियता बढ़ जाती है. इस पथ पर पड़ने वाले पुल-पुलिया के पास अंधेरा होता ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगता है. वहीं बैठक कर शराब का सेवन करते हैं और आने जाने वाले राहगीरों के साथ लूटपाठ करते हैं. ग्रामीणों का कहना है पुलिस की रात्रि गश्ती बंद होने से क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-raided-33-locations-seized-267-tonnes-of-coal/">धनबाद

पुलिस ने 33 ठिकानों पर मारे छापे, 267 टन कोयला जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही