Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी प्रखंड में रोपनी शून्य-जदयू

 
Dhanbad :  जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रबोध पांडे के नेतृत्व में टुंडी अंचलाधिकारी को राज्यपाल के नाम 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शामिल थे. इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि धनबाद जिला में बारिश नहीं होने के कारण किसानों के खेत सूख गए हैं. टुंडी प्रखंड में रोपनी शून्य है. टुंडी क्षेत्र के लगभग 80% लोगों का जीवन खेती पर निर्भर है. उन्होंने कहा कि किसानों की चिंता और परेशानियों को देखते हुए किसान हित में जनता दल यूनाइटेड ने राज्यपाल के माध्यम से झारखंड सरकार से धनबाद जिला को तत्काल सुखाड़ घोषित करने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में गौतम पांडे, तिलक सिंह, जितेंद्र कुमार महतो, जानकी तुरी, अकबर अली अंसारी, राकेश पाण्डेय, सुखदेव मंडल, देव राम मराण्डी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : फैसले">https://lagatar.in/judge-murder-case-defense-lawyers-will-challenge-the-verdict-in-the-high-court/">फैसले

को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे बचाव पक्ष के वकील [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही