Search

 
 
 

धनबाद: डिजिटल शिक्षा प्रदान करने में सैमसंग का प्रयास सराहनीय: उपायुक्त

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) उपायुक्त संदीप सिंह ने 21 जुलाई गुरुवार को गोविंदपुर साहिबगंज रोड पर लगभग 19 किलोमीटर दूर शंकरडीह मोड़ के पास बेनागड़िया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सैमसंग स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन किया .इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पावरिंग डिजिटल इंडिया के तहत बेनागड़िया जैसे सुदूरवर्ती इलाके के सरकारी स्कूल में छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए सैमसंग द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है. यहां के छात्रों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने में यह मील का पत्थर साबित होगा. स्कूल में स्थापित स्मार्ट क्लासरूम में छात्र नवीनतम डिजिटल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर का अनुभव करेंगे. उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रों को इसका लाभ उठाकर बेहतर चरित्र और कैरियर निर्माण करने का आह्वान किया. कहा कि स्कूल को किसी भी प्रकार की आवश्यकता के लिए जिला प्रशासन सहर्ष सहायता प्रदान करेगा. उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय के एकेडमिक भवन, होस्टल, खेल मैदान, भोजन कक्ष, रसोईघर आदि का भ्रमण किया. सैमसंग कंपनी के अभिषेक कुमार ने बताया कि अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कंपनी ने ग्लोबल सिटिजनशिप विजन टुगेदर फॉर टुमॉरो के तहत इस कार्यक्रम की शुरुआत की है. उल्लेखनीय है कि सैमसंग स्मार्ट क्लासरूम 85 इंच के सैमसंग फ्लिप इंटरएक्टिव डिजिटल बोर्ड से लैस है. कक्षा में व्याख्यान, क्विज़, क्लासवर्क और प्रोजेक्ट वर्क के लिए सैमसंग फ्लिप (55-इंच) और स्व-अध्ययन के लिए सैमसंग गैलेक्सी टैब भी हैं. इसके अलावा एक प्रिंटर, एक सर्वर पीसी, एक टैबलेट, चार्जिंग स्टेशन और पावर बैकअप है. स्कूल के 4 शिक्षकों को स्मार्ट क्लासरूम के संचालन का प्रशिक्षण दिया है. इस मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह, स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार उपाध्याय, सैमसंग कंपनी के अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, कानू प्रिया व स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राएं मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-financial-literacy-creates-understanding-of-management-budgeting-and-investment-dr-praveen-singh/">धनबाद:

वित्तीय साक्षरता से पैदा होती है प्रबंधन, बजट और निवेश की समझ: डॉ प्रवीण सिंह [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही