Search

 
 
 

धनबादः सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव 13-14 दिसंबर को दिल्ली में, देशभर से संत-महंत लेंगे भाग

स्वागत समिति के सदस्य शंभू गवारे ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में संत-महंत, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मंत्री और हजारों साधक भाग लेंगे. दिल्ली में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में साधकों की उपस्थिति महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएगी.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते संस्था के प्रतिनिधि.

Dhanbad : सनातन संस्था के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में 13 व 14 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव का आयोजन होगा. यह जानकारी स्वागत समिति के सदस्य शंभू गवारे ने शनिवार को धनबाद के गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में संत-महंत, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मंत्री और हजारों साधक भाग लेंगे.


उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में साधकों की उपस्थिति महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएगी. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे. इसके अलावा झारखंड के मंत्री संजय सेठ सहित अन्य राज्यों के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे. महोत्सव में राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता व राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. साथ ही भारत मंडपम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें भारत के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा. इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराना है.

 

हाल ही में दिल्ली में हुए बम विस्फोट का उल्लेख करते हुए शंभू गवारे ने कहा कि समाज को ऐसी घटनाओं तथा उनके उद्देश्यों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है. इसी उद्देश्य से महोत्सव में सुरक्षा और सामाजिक चेतना पर आधारित कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे. यह आयोजन देशभर के साधकों और श्रद्धालुओं के लिए एक बड़े आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मंच के रूप में उभरेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही