Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: संजीव सिंह के वकील ने कहा- हम भी कुछ करेंगे, यह गंभीर मामला

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : पूर्व विधायक संजीव सिंह के अधिवक्ता मो. जावेद ने कहा है कि जेल में कैदी को धमकाना बहुत ही गंभीर बात है. लगातार से बातचीत में उन्होंने कहा कि झारखंड को यूपी बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अमन सिंह के अधिवक्ता ने न्यायालय में लिखित शिकायत की है, वे भी सोच रहे हैं कि क्या करना चाहिए?  बता दें कि पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपी, चाईबासा जेल में बंद अमन सिंह के वकील ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के मौसेरे देवर हर्ष सिंह और सरायढेला थाना के पूर्व प्रभारी तथा इस केस के आइओ रह चुके निरंजन तिवारी पर धमकी देने का आरोप लगाया है. इसी मामले में मो. जावेद ने अपनी बात कही है. निरंजन तिवारी अभी चाईबासा में थाना प्रभारी हैं . अदालत में आवेदन : शूटर अमन सिंह के अधिवक्ता कुमार मनीष ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में आवेदन दे कर कहा है कि 30 -31 जनवरी को चाईबासा जेल के निरीक्षण में वहां के थाना प्रभारी भी आये थे, जिन्होंने गाली- गलौज करते हुए अमन सिंह की हर्ष सिंह से फोन पर बात कराई. हर्ष सिंह ने कहा कि न्यायालय में स्वीकार कर लो कि संजीव सिंह के कहने पर नीरज सिंह को तुमलोगों ने मारा था. जब अमन ने मना किया तो निरंजन तिवारी ने धमकाते हुए कहा कि अगर हर्ष सिंह जो बोला है, वैसा नहीं करोगे तो तुम्हारे परिवार के लोगों पर भी केस कर जेल भेज देंगे और तुम्हारा भी एनकाउंटर कर देंगे. अब  7 फरवरी को सुनवाई :  बता दें कि शूटर अमन सिंह रांची के होटवार जेल में बंद था, जिसे हाल ही चाईबासा जेल में शिफ्ट किया गया हैं. बुधवार 2 फरवरी को उसकी ऑनलाइन पेशी थी, जिसमें जज को मौखिक रूप से उसने बताया था. इसके बाद गुरुवार 3 फरवरी को अमन सिंह के अधिवक्ता कुमार मनीष ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदलत में लिखित शिकायत की है, अब सोमवार 7 फरवरी को सुनवाई होगी. यह भी पढ़ें : खाद्य">https://lagatar.in/dumka-food-trader-required-to-take-license-but-jailed-for-not-taking-it/">खाद्य

कारोबारी को लाइसेंस लेना जरूरी, नहीं लेने पर पर जेल   [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही