Search

 
 
 

धनबादः सांसद खेल महोत्सव का समापन, उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मानित

इस मौके पर 10 दिनों तक चली खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया.
 

पीएम के संबोधन को नेताओं व खिलाड़ियों ने सुना


Dhanbad : धनबाद जिले के बाघमारा स्थित चिटाहीधाम में गुरुवार को 10 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन हुआ. समारोह में खेल, संस्कृति व राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. इस मौके पर 10 दिनों तक चली खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो व अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया.


कार्यक्रम में विधायक रागिनी सिंह, शत्रुघ्न महतो, पूर्व सांसद पीएन सिंह, पूर्व विधायक अमर बाउरी, अपर्णा सेनगुप्ता, बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल, डीजीएमएस निदेशक अरविंद मिश्रा, आईआईटी-आईएसएम के उप निदेशक प्रो. धीरज कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.


सांसद खेल महोत्सव के दौरान कुश्ती, वॉलीबॉल, योग और फुटबॉल सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. समापन समारोह में सांसद ढुल्लू महतो व अन्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया. साथ ही पूर्व खिलाड़ियों को भी उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया.


फाइनल मुकाबला धनबाद और बोकारो की टीमों के बीच खेला गया. पुरुष वर्ग में बोकारो की टीम विजेता रही, जबकि महिला वर्ग में धनबाद की टीम ने जीत दर्ज की. सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि 10 दिनों तक चले सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना था. खिलाड़ियों के हरसंभव सहयोग के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे. समापन समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों व खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही