Search

 
 
 

धनबाद:  फिट इंडिया फ्रीडम रन में दौड़े सिंफर के वैज्ञानिक व अधिकारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान धनबाद द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 अभियान के तहत दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ सुबह 7 बजे सीएसआईआर सिंफर के सामुदायिक भवन से शुरू हुई व सिटी सेंटर होते हुए वापस सामुदायिक भवन पहुंच कर समाप्त हुई. वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं मीडिया सेल के अध्यक्ष डॉ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, खेल विभाग के फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का तीसरा संस्करण 2 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर तक चलेगा. इसी कड़ी में "आजादी के 75 साल फिटनेस रहे बेमिसाल" की थीम पर इस दौड़ का आयोजन किया गया है. वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार बनर्जी और डॉ आशीष मुखर्जी ने सभी को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया. प्रशासनिक अधिकारी राहुल कुमार ने दौड़ में भाग लेने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया. दौड़ में सिंफर के 250 से अधिक वैज्ञानिक, अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भाग लिया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-uninterrupted-power-supply-from-diwali-to-chhath-general-manager/">धनबाद:

 दिवाली से छठ तक होगी निर्बाध बिजली सप्लाई : महाप्रबंधक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही