Search

 
 
 

धनबाद: बीबीएमकेयू के कॉलेजों के लिए यूजी एडमिशन की सेकंड मेरिट लिस्ट जारी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंगीभूत, संबद्ध और अल्पसंख्यक कॉलेजों में यूजी एडमिशन के दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि रविवार को समाप्त होने के बाद कॉलेजों को दूसरी मेरिट लिस्ट भेज दी गई है. यह जानकारी विवि एडमिशन सेल की चेयरमैन नविता गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि लिस्ट कॉलेजवार चांसलर पोर्टल व उनकी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 19 से 24 सितंबर तक अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकेंगे. एडमिशन लेने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन दशहरा और छठ की छुट्टियों के बाद विवि व कॉलेज खुलने पर अक्टूबर में शुरू होगा.

   23 तक जाति प्रमाणपत्र जमा करने का मौका

झारखंड राज्य से जारी जाति प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से पहली मेरिट में चयनित दर्जनों छात्र-छात्राओं का नामांकन अटक गया था. उनको राहत देते हुए एडमिशन सेल ने अब ऐसे विद्यार्थियों को 23 सितंबर तक मौका दिया है. इस तिथि तक उन्हें एडमिशन सेल को जाति प्रमाणपत्र की पावती पर्ची और आवेदन जमा करना होगा. पावती पर्ची और आवेदन दोनों ही संबंधित कालेज के प्राचार्य से फारवर्ड भी कराना होगा. यह सुविधा सिर्फ पहली मेरिट लिस्ट वाले छात्रों को ही दी गई है. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-thrown-in-bushes-after-killing-youth-in-hirapur-govindpur/">धनबाद:

गोविंदपुर के हीरापुर में युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही