Search

 
 
 

धनबाद:  जिले के कई थाना प्रभारी का तबादला, 11 थानेदार पुलिस लाइन हाजिर

जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कई थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला करते हुए 11 थानेदारों को पुलिस लाइन भेज दिया है. जारी आदेश के अनुसार विश्वजीत ठाकुर को भूली ओपी, अभिरव कुमार को मैथन ओपी, सुजीत सिंह को पंचेत ओपी और आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी बनाया गया है.
 

Dhanbad: जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कई थाना और ओपी प्रभारियों का तबादला करते हुए 11 थानेदारों को पुलिस लाइन भेज दिया है.
जारी आदेश के अनुसार विश्वजीत ठाकुर को भूली ओपी, अभिरव कुमार को मैथन ओपी, सुजीत सिंह को पंचेत ओपी और आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी तथा शेखर कुमार को गलफरबाड़ी ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


इसके अलावा प्रभात रंजन को तिसरा थाना, बाल मुकुंद सिंह को अलकडीहा ओपी, अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी, शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी और धीरज कुमार को धर्माबांध ओपी का प्रभारी बनाया गया है. पवन पाठक को महुदा थाना, अकबर खान को मनियाडीह थाना और राजेश कुमार को लोदना ओपी का प्रभार दिया गया है. 

 


महिला थानों में भी बदलाव करते हुए अमृता खलखो को कपुरिया ओपी, बिगन सोय को धनबाद महिला थाना और सुरबाला भिंगराज को बाघमारा महिला थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना धनबाद का प्रभारी नियुक्त किया गया है. 


पुलिस सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में करीब एक दर्जन अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है. जिन अधिकारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा उन्हें लाइन क्लोज किया गया है.


बताया जा रहा है कि जिले में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है. वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही या ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण कमजोर रहा है वहां नए और सक्रिय अधिकारियों की तैनाती कर व्यवस्था सुधारने की कोशिश की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही