Search

 
 
 

धनबाद : शादी का झांसा दे चार साल तक किया यौन शोषण, गर्भवती हुई तो शादी से मुकरा

 
  • युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी जावेद भेजा गया जेल
  • युवती का आरोप, युवत ने तीन बार कराया गर्भपात
Mahuda (Dhanbad) : महुदा बाजार स्थित झोपड़पट्टी निवासी एक युवती ने पड़ोस के ही जावेद अंसारी नामक युवक पर पिछले 4 साल से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने व गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है. घटना को लेकर युवती ने महुदा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. युवती व युवक दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं. युवती के अनुसार आरोपी जावेद अंसारी शादी का झांसा देकर पिछले 4 साल से उसके साथ यौन शोषण कर रहा था. युवती ने युवक पर यह भी आरोप लगाया कि उसे तीन बार गर्भपात भी कराया गया है. शादी की बात करने पर वह गाली-गलौज करता है और मना कर रहा है. शादी से इनकार करने पर युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. इधर पुलिस ने युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि युवती को 164 का बयान व मेडिकल जांच के लिए धनबाद भेज दिया है. इस मामले में जावेद के स्वजनों का कहना है कि युवती जावेद पर झूठा आरोप लगा रही है. मामले को लेकर महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि युवती के ब्यान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं युवती को मेडिकल जांच के लिए धनबाद भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/big-blow-to-jmm-sita-soren-joins-bjp/">Breaking

: सीता सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, कहा- झारखंड को बचाने के लिए पार्टी में हुईं शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही