Dhanbad: धनबाद जिले के तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेशन थिएटर में शनिवार को अचानक सांप निकलने से स्वास्थ्यकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. ट्यूब लाइट बॉक्स के पास सांप को देखते ही ड्यूटी पर तैनात स्वास्थकर्मी सहम गए और तत्काल स्नैक कैचर को इसकी सूचना दी गई.
इसे भी पढ़ें:
सूचना मिलते ही स्नैक कैचर प्रकाश यादव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. उन्होंने सावधानी के साथ सांप को पकड़कर ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला. इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली.
स्नैक कैचर प्रकाश यादव ने बताया कि सांप जहरीला नहीं है, हालांकि इसके काटने से जख्म हो सकता है. उन्होंने बताया कि यह प्रजाति आमतौर पर चूहों और मेंढकों का शिकार करती है और भोजन की तलाश में अक्सर घरों तथा अन्य स्थानों में पहुंच जाती है.
सांप को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य स्थिति बहाल हुई. घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने ऑपरेशन थिएटर की साफ-सफाई और आसपास के हिस्सों की भी जांच की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

