Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : फंदे पर लटका मिला बेटा, बूढ़ी मां का शव कुएं से बरामद

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के फुलारीबाग में 9 सितंबर की अहले सुबह मां और बेटे का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई. तारा पोदो नंदी (55 वर्ष) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसकी बूढ़ी मां का शव कुएं से बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद (Dhanbad) भेज दिया है. पड़ोंसियों के अनुसार, तारापदो नंदी फेरी का काम करता था. परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. इससे घर में अक्सर झगड़ा होते रहता था. कुछ दिन पहले तारापदो का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिससे वह अपने बच्चे के साथ घर से चली गई. उसके बाद से तारापदो काफी तनाव में रहता था. बताया जाता है कि उसने तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अंदेशा जताया जा रहा है कि बेटे को फांसी पर झूलते देख उसकी बूढ़ी मां ने कुएं में छलांग लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. झरिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bulldozers-ran-on-half-a-dozen-shops-built-by-encroaching-the-road/">धनबाद

: सड़क का अतिक्रमण कर बनी आधा दर्जन दुकानों पर चला बुल्डोजर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही