Search

 
 
 

धनबाद : नकली नमक फैक्ट्री का भंडाफोड़, टाटा और पतंजलि ब्रांड के नाम पर हो रही थी सप्लाई

धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम नकली नमक बनाने और पैकिंग करने वाली एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Dhanbad : धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम नकली नमक बनाने और पैकिंग करने वाली एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Uploaded Image

फैक्ट्री में नामी ब्रांडों के नाम का दुरुपयोग कर नकली नमक तैयार कर बाजार में सप्लाई किये जाने का आरोप है.जानकारी के अनुसार गुरु नानक कॉलेज के समीप भूदा मुख्य मार्ग पर संचालित इस फैक्ट्री में कथित रूप से टाटा नमक और पतंजलि नमक के नाम से डुप्लीकेट पैकिंग कर उत्पादों को बाजार में भेजा जा रहा था

 

टाटा कंपनी के अनुसंधान पदाधिकारी अंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी धनसार थाना पुलिस को दी गई. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की.

 

जांच के दौरान पुलिस और कंपनी के प्रतिनिधियों ने पाया कि परिसर में कथित रूप से नकली नमक तैयार कर ब्रांडेड कंपनियों के नाम से पैकिंग की जा रही थी.छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट पैकिंग सामग्री, तैयार पैकेट और नकली नमक बरामद किया. मौके से फैक्ट्री संचालक शुभम अग्रवाल और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नमक की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इस पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है तथा जब्त सामग्री की जांच भी कराई जाएगी.

 

प्राथमिक जांच में यह मामला उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और नामी कंपनियों के ब्रांड का दुरुपयोग कर अवैध कारोबार चलाने से जुड़ा माना जा रहा है.पुलिस ने संकेत दिया है कि जांच के दौरान और भी अहम खुलासे हो सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही