Search

 
 
 

धनबाद :  होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर ब्रेक लगाने की पहल, स्टैंडिंग कमिटी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

धनबाद नगर निगम क्षेत्र के लाखों टैक्सपेयर्स को राहत देने की दिशा में मेयर संजीव सिंह ने बड़ा कदम उठाया है. स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में नगर निगम द्वारा हाल ही में किए गए 10 प्रतिशत होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर तत्काल रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया.
 
  • मेयर संजीव सिंह ने सरकार से लगाई रोक की गुहार

Dhanbad :  धनबाद नगर निगम क्षेत्र के लाखों टैक्सपेयर्स को राहत देने की दिशा में मेयर संजीव सिंह ने बड़ा कदम उठाया है. स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में नगर निगम द्वारा हाल ही में किए गए 10 प्रतिशत होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी पर तत्काल रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया.

 

इस प्रस्ताव को आगे की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है. बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें मेयर ने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से ही दबाव में है.

 

ऐसे में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी करना जनहित के खिलाफ होगा. उन्होंने यह भी कहा कि शहर के मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग पहले ही दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में अतिरिक्त कर (टैक्स) का बोझ उनके लिए और परेशानी बढ़ाएगा.

 

मेयर संजीव सिंह ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह जनता की भावनाओं और मौजूदा आर्थिक हालात को ध्यान में रखते हुए इस टैक्स वृद्धि पर तत्काल रोक लगाए. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार जनहित में सकारात्मक निर्णय लेगी. इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों में राहत और उम्मीद का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही