Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) स्टेशन रोड के दुकानदारों ने 26 फरवरी को डीसी संदीप सिंह से मिलकर रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान पर रोकने की गुहार लगाई. धनबाद के विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपा. विधायक ने डीसी से कहा कि दुकानदारों को पहले जगह चिह्नित कर बसाया जाए. दुकानदार पिछले 40 साल से स्टेशन रोड में दुकान लगा रहे हैं. रेलवे ने तत्कालीन बिहार सरकार के समय 1983 में उक्त जमीन को जिला प्रशासन को सौंप दिया था. इसके बाद जिला प्रशासन ने उक्त जमीन को दुकानदारों को दुकान के लिए दे दिया. अब अचानक रेलवे ने अतिक्रमण की बात कह वहां से दुकानदारों को उजाड़ने का नोटिस थमा दिया, जिससे गरीब दुकानदार संकट में आ गए हैं. डीसी ने कहा कि विधायक राज सिन्हा के साथ फुटपाथ दुकानदार आए थे. उनका कहना है कि उक्त जमीन रेलवे की नहीं है. डीसी ने 27 फरवरी को रेलवे व दुकानदारों को वार्ता के लिए बुलाया है. वार्ता के बाद जमीन के कागजात की जांच कर जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा. प्रतिनिधिमंडल में अशोक पाल, कुमार अंकेश राज, बुबन राव आदि शामिल थे. मालूम हो कि रेलवे ने स्टेशन रोड में 25 फरवरी को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-allotment-of-600-beneficiaries-of-pm-housing-canceled-corporation-will-recover-money/">धनबाद
: पीएम आवास के 600 लाभुकों का आवंटन रद्द, निगम वसूलेगा पैसा [wpse_comments_template]
: पीएम आवास के 600 लाभुकों का आवंटन रद्द, निगम वसूलेगा पैसा [wpse_comments_template]
Leave a Comment