Search

 
 
 

धनबाद: कालूबथान में पत्थर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

 
Nirsa : निरसा (Nirsa)  कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखदुवारा गांव के समीप कृष्णाधाम में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. कालूबथान पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    अहले सुबह राहगीरों ने देखा शव

बताया जाता है कि मोको गांव निवासी अशोक गोप सोमवार दोपहर बाइक पर घर से निकला. देर शाम घर लौटते वक्त में आंखद्वारा कृष्णाधाम मैदान के समीप किसी ने उसे गोली मार दी. हत्यारों ने एक गोली कनपटी और दूसरी गोली सीने पर मारी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मंगलवार 31 जनवरी की सुबह राहगीरों की नजर मृतक पर पड़ी. ग्रामीणों ने कालूबाथन पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी मुकेश राउत दल बल के साथ पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार किया. मृतक के पास से 60 हजार 940 रुपये नगद के अलावा कुछ एटीएम कार्ड और गले में सोने की चेन थी. बगल में बाइक पड़ी थी. सारी चीजें पुलिस ने बरामद कर ली.

   व्यापारी से थी अनबन, फिर हुआ था समझौता

बताया जाता है कि अशोक गोप पत्थर का कारोबारी था. पुत्र संजीव कुमार गोप ने बताया कि उसके पिता बिजनेस मैन थे. उन्होंने असनलिया में सरकार से पत्थर की खदान लीज पर ली थी. यह भी बताया एक व्यापारी से उनकी कई दिनों से अनबन चल रही थी. हालांकि बाद में दोनों में समझौता हो गया था. पुत्र संजीव कुमार गोप ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस अपने स्तर से हर बिंदु पर छानबीन कर रही है.  इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें: धनबादः">https://lagatar.in/dhanbad-the-people-of-jorapokhar-who-are-facing-water-crisis-protest-against-jhamada/">धनबादः

जल संकट झेल रहे जोरापोखर के लोगों ने दिया झमाडा के खिलाफ धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही