Dhanbad : धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने गोविंदपुर थाना कांड (संख्या 89/2026) के नामजद आरोपी दिलीप सिंह को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मनीष कुमार मिश्रा की अदालत में पेश किया.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दिलीप सिंह के खिलाफ गोविंदपुर थाना में कई धाराओं में मामला दर्ज है. उस पर 3/4 एक्सप्लोसिव एक्ट व 25(1-B)a, 26/27/35 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं. पुलिस के अनुसार दिलीप सिंह प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा है और गोविंदपुर कांड में उसकी संलिप्तता सामने आई है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. फिलहाल उससे पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment