Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में गरज के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

अचानक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शहर वासियों को ठंडक का एहसास हुआ और गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले में सोमवार को गरज के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. अचानक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शहर वासियों को ठंडक का एहसास हुआ और गर्मी से राहत मिली.


अचानक हुई बारिश से राहगीरों को थोड़ी परेशानी भी हुई. कई लोग बारिश से बचने के लिए घर से छाता लेकर निकले. कुछ लोग दुकानों व  छज्जों के नीचे शरण लेते नजर आए. कुछ जगहों पर सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. ज्ञात हो कि मार्च की शुरुआत में ही तेज धूप व उमस के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था. यह बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई. ठंडी हवा चलने से वातावरण में ताजगी महसूस की गई.मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही