Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः गैंग व संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करें- डीआईजी

डीआईजी आनंद प्रकाश ने हाल ही में गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश सोमवार को धनबाद पहुंचे. उन्होंने समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में समीक्षा बैठक की. हाल ही में गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया.


डीआईजी ने मुठभेड़ के बाद की स्थिति, फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान व गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से चर्चा की. पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएं. किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए. संगठित अपराध व गैंग गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें.


उन्होंने फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाकर छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया. बैठक में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, रामनवमी व ईद के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की गई. डीआईजी ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, फ्लैग मार्च करने व सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी, डीएसपी विधि-व्यवस्था, डीएसपी मुख्यालय-1, बैंक मोड़ थाना प्रभारी समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही