Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झा. विस : जनार्दन पासवान ने सदन में उठाया माता कोलेश्वरी कोरिडोर व पेयजल समस्या का मुद्दा

झारखंड विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक जनार्दन पासवान ने चतरा विधानसभा क्षेत्र और जिले के विकास से जुड़े कई मुद्दे सदन में उठाए. उन्होंने पर्यटन, शिक्षा और पेयजल से जुड़ी योजनाओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कई सुझाव भी दिए.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विधायक जनार्दन पासवान ने चतरा विधानसभा क्षेत्र और जिले के विकास से जुड़े कई मुद्दे सदन में उठाए. उन्होंने पर्यटन, शिक्षा और पेयजल से जुड़ी योजनाओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कई सुझाव भी दिए.

 

जनार्दन पासवान ने कहा कि चतरा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने विशेष रूप से माता कोलेश्वरी मंदिर का जिक्र करते हुए सरकार से मांग की कि इसे माता कोलेश्वरी कोरिडोर के रूप में विकसित किया जाए. उन्होंने कहा कि यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं और अगर इसे बेहतर तरीके से विकसित किया जाए तो इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

 

उन्होंने बताया कि आगामी रामनवमी के दौरान यहां करीब 20 लाख लोगों के आने की संभावना है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाईपास सड़क का निर्माण भी जरूरी है.

 

उन्होंने रोपवे के लिए बजट में प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया. साथ ही चतरा जैसे पिछड़े जिले में बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह फैसला शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम साबित होगा. इसके लिए उन्होंने सरकार और विधायक कल्पना सोरेन का भी धन्यवाद दिया.

 

नगर विकास विभाग से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए जनार्दन पासवान ने चतरा शहर में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि शहर में 84 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा है. उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस परियोजना को जल्द पूरा किया जाए ताकि शहर के लोगों को नियमित रूप से पानी मिल सके.

 

इसके अलावा उन्होंने कुंडा प्रखंड के महादेव मठ, कैवा, बंगारू और गोवा जैसे क्षेत्रों को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की. उनका कहना था कि इन स्थानों के विकास से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही