Ranchi : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी महिला सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी और सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज और राज्य का समग्र विकास संभव नहीं है. झारखंड सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है.
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
मुलाकात के दौरान विधानसभा की महिला सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और राज्य में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए. इस दौरान राज्य में महिला सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment