Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सहियाओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सीएचसी में किया प्रदर्शन

Dhanbad : प्रोत्साहन राशि बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर धनबाद (Dhanbad) जिले में सहियाओं की बेमियादी हड़ताल 25 जनवरी को दूसरे दिन भी जारी रही. सहियाओं ने बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धनबाद तक रैली निकाली. सीएचसी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गईं. झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ की सचिव नीलम देवी ने कहा कि धनबाद की 2200 सहित पूरे राज्य की करीब 42 हजार सहिया 23 जनवरी से हड़ताल पर हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आश्वासन के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं. सहियाओं को महीने में मात्र दो हजार रुपए प्रोत्साहन राशि मिलती है. वे लोग पिछले एक दशक से अधिक समय से काम कर रहीं हैं. इतनी कम राशि में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. वे आर्थिक तंगी से गुजर रही हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कान में रूई डालकर सोए हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा था कि आपसी बातचीत कर उनकी मांगों की पूर्ति कर दी जाएगी. लेकिन कुछ नहीं हुआ.

हड़ताल से ये काम हुए प्रभावित

टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, कुपोषित बच्चों की देखभाल, जच्चा-बच्चा सुरक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बैठक कराने, फाइलेरिया और क्षय रोगियों की पहचान कर डॉट्स की दवा उपलब्ध कराने व सुरक्षित प्रसव कराने की जवाबदेही संभाल रही हैं. हड़ताल की वजह से उनके ये सभी काम ठप पड़ गए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-duty-is-attached-behind-rights-must-vote-dr-rajendra/">धनबाद

: अधिकार के पीछे जुड़ा है कर्तव्य, मतदान जरूर करें- डॉ.  राजेंद्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही