Search

धनबाद : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के सुनील बने जिला प्रभारी, राजेश सह प्रभारी

Sindri : भारतीय जनता पार्टी के 30 जून तक चलनेवाले महाजनसंपर्क अभियान के लिए भाजयुमो की धनबाद ग्रामीण जिला टीम की घोषणा कर दी गई है. इसमें युवा नेताओं को विभिन्न कार्यक्रमों का प्रभार सौंपा गया है. टीम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जिला प्रभारी, जबकि राजेश चौधरी व सपन पंडित जिला सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. इसी प्रकार युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गुड्डू सिंह को निरसा विधानसभा, जिला मंत्री अरविंद सिंह को सिंदरी विधानसभा व जिला सह कोषाध्यक्ष मंजीत तिवारी को टुंडी विधानसभा का प्रभार सौंपा गया है. उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रमों को तय समय के अनुसार पूरा करने के लिए यह टीम तैयार की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-election-of-old-bazar-chamber-on-18th-last-date-of-nomination-12th-june/">धनबाद

: पुराना बाजार चैंबर का चुनाव 18 को, नामांकन की अंतिम तिथि 12 जून [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp