Search

 
 
 

धनबाद-आसपास : एडीएम के आश्वासन पर तोपचांची मुखिया संघ का धरना 11वें दिन समाप्त समेत 2 खबरें

 
Topchanchi : तोपचांची बीडीओ के खिलाफ मुखिया संघ का धरना 10 दिन बाद धनबाद की एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद के आश्वासन पर समाप्त हो गया. आंदोलन की सूचना पर बुधवार को एडीएम तोपचांची प्रखंड कार्यालय के समीप धरना स्थल पर पहुंचीं और जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता कीं. आश्वासन देते हुए कहा कि आपलोगों की जो मांग थी उस पर डीआरडीए डायरेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है. कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. कमेटी में अनुमंडल पदाधिकारी और पंचायती राज पदाधिकारी सदस्य होंगे. मुखिया संघ के उपाध्यक्ष जाबिर अंसारी ने कहा कि एडीएम के साथ वार्ता के बाद अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया गया है. 15 दिन के अंदर जांच टीम अगर सही रिपोर्ट नहीं देगी तो मुखिया संघ उग्र आंदोलन करेगा.

सांसद-विधायक ने 6 सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/सांसद.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gomoh : गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो बुधवार को तोपचांची पहुंचे. दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से एनएच स्थित कल्याणपुर, मानटांड़, चितरपुर, लक्ष्मणपुर, कामता व कोटालअड्डा में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकारण योजना के तहत  छह सड़कों का शिलान्यास किया. इन योजनाओं पर कुल 14 करोड़ 34 लाख 990 रुपए खर्च होंगे. शिलान्यास का शुभारंभ हरिहरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर से पीएमजीएसवाई रोड से लेकर धनगरिया वाया चीनपुर तक की सड़क से किया गया. इन सड़कों का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग धनबाद प्रमंडल कराएगा. शिलान्यास के मौके पर विभगीय अधिकारियों के अलावा आजसू व झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-court-news-including-contempt-case-of-high-court-filed-against-dgp/">धनबाद

: डीजीपी के खिलाफ हाईकोर्ट की अवमानना का मामला दायर समेत कोर्ट की 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही