Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) पश्चिम बंगाल में अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय का आंदोलन 24 सितंबर शनिवार के पांचवें दिन भी जारी रहा. इस आंदोलन के कारण स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, धनबाद-झाड़ग्राम मेमू सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई गाड़ियों को परिवर्तित नार्ग से चलाया जा रहा है. हालांकि ट्रेनों के मार्ग बदलने व रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि रेलवे को नुकसान हुआ है. आंदोलन के कारण 24 सितंबर को जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें धनबाद-झारग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस, धनबाद-टाटानगर-धनबाद एक्सप्रेस, चक्रधरपुर-गोमोह-चक्रधरपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस, हावड़ा– बारबिल– हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, टाटानगर-दानापुर-टाटानगर एक्सप्रेस, हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-खड़गपुर– टाटानगर मेमू स्पेशल, टाटानगर – खड़गपुर– टाटानगर मेमू पैसेंजर स्पेशल, टाटानगर– चक्रधरपुर– टाटानगर पैसेंजर स्पेशल, खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर स्पेशल, खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर स्पेशल, खड़गपुर-झारग्राम-पुरुलिया मेमू स्पेशल, टाटानगर – आसनसोल मेमू स्पेशल, आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर, आद्रा – पुरुलिया – आद्रा मेमू पैसेंजर, आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर, बोकारो स्टील सिटी- आसनसोल- बोकारो स्टील सिटी मेमू पैसेंजर, आद्रा-बारभूम-आद्रा विशेष, पुरुलिया-झारग्राम-पुरुलिया मेमू पैसेंजर और रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस
: शूटिंग-शर्टिंग अब बीते दिनों का फसाना, आ गया रेडीमेड व फैशन का जमाना [wpse_comments_template]
परिवर्तित मार्ग पर चलनेवाली ट्रेनें
भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, (यात्रा 23.09.22 को शुरू हुई), नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (यात्रा 23.09.22 को शुरू हुई) यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shooting-shirting-is-now-the-fasana-of-the-bygone-days-the-era-of-readymade-and-fashion-has-come/">धनबाद: शूटिंग-शर्टिंग अब बीते दिनों का फसाना, आ गया रेडीमेड व फैशन का जमाना [wpse_comments_template]
Leave a Comment