Search

 
 
 

धनबाद : रेल कर्मियों से अतिरिक्त काम लेने से उनकी कार्य क्षमता प्रभावित- जियाउद्दीन

 
Dhanbad : ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृत यात्रियों व रेल कर्मियों को ईसीआरकेयू ने 8 जून को श्रद्धांजलि दी. ईसीआरकेयू धनबाद शाखा 2 के कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में यूनियन सदस्यों ने दो मिनट मौन रहकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री मो. जियाउद्दीन ने कहा कि यह भीषण दुर्घटना मन को आहत करने वाली है. लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर व सिगनल विभाग के कर्मियों को निर्धारित काम के घंटों के अतिरिक्त  काम करने के लिए बाध्य किया जाता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता घटती है. उचित विश्राम नहीं मिलने के कारण उनकी मानसिक स्थिति और निर्णय लेने की शक्ति कमजोर हो रही है. इन सबका बुरा प्रभाव ट्रेन परिचालन पर दिखने लगा है. यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष ओपी शर्मा ने केंद्र सरकार से संरक्षा श्रेणी के 1.40 लाख रिक्त पदों पर जल्द बहाली करने की मांग की. ताकि विभाग के कर्मचारियों पर काम का बोझ कम हो सके. शोकसभा में यूनियन के ओमप्रकाश, एनके खावस, सोमेन दत्ता, टीके साहू, एके दा, सरयू प्रसाद, एस मंजेश्वर राव, इंदरजीत प्रजापति, अजय सिंह, एके दास, एसके महतो, गुड्डू कुमार, रीतलाल गोप आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-starvation-situation-in-front-of-fishermen-due-to-wastage-of-cumin-fish-in-panchet-dam/">धनबाद

: पंचेत डैम में मछली का जीरा बबार्द होने से मछुआरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही